ब्रेकिंग न्यूज़

SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार

हूटर बजती हुई गाड़ी को पुलिस ने किया जब्त, पिस्टल और कारतूस के साथ कार सवार गिरफ्तार

26-Oct-2023 07:05 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा के एकंगरसराय में पुलिस का हूटर बजाकर भाग रहे कार चालक को पुलिस ने पीछा करके पकड़ा। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार के ड्राइवर के पास से एक देसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। कार सवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल थाने में उससे पूछताछ की जा रही है।


गिरफ्तार युवक की पहचान नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र स्थित रानीसराय निवासी संजीव सिंह के पुत्र दीपक कुमार उर्फ दीपक राज के रूप में हुई है। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया की बुधवार की शाम एकंगरसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक कार सवार हूटर बजाते हुए पास किया जिसके बाद बहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने संदेह के आधार पर पीछा किया और कार की तलाशी ली। कार सवार के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार कार सवार से पुलिस पूछताछ में जुटी है।