शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
23-Dec-2023 10:11 AM
By First Bihar
BUXAR : बिहार के बक्सर में महिला सिपाही की दबंगई देखने को मिली है। इस महिला सिपाही ने नो एंट्री में घुसे ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा है। महिला सिपाही ने पहले उसको जमीन पर गिराया और उसके बाद हंटर और बूट से जमकर पिटाई कर दी। लेकिन, इस दौरान महिला सिपाही की दादागिरी को किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एसपी मनीष कुमार ने उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।
वहीं, इस मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार सिपाही का नाम अमृता कुमारी है, जो औद्योगिक थाना क्षेत्र के सिंडिकेट गोलंबर पर ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान डुमरांव अनुमंडल के चक्की प्रखंड के रहने वाले ट्रक चालक ओम प्रकाश यादव अपनी वाहन को लेकर वहां पहुंचा, जिसके बाद महिला सिपाही ने नो एंट्री में प्रवेश करने का हवाला देकर पहले हंटर से उसके बाद बूट से पिटाई कर दी। अब इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद इनके ऊपर एक्शन लिया गया है।
बताया जाता है कि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने महिला सिपाही अमृता कुमारी को सस्पेंड कर दिया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि - सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि, महिला सिपाही आम आदमी के साथ मारपीट कर रही है। इसके बाद उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उधर, इस घटना को लेकर पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि मैं एक ट्रक लेकर जा रहा था, औद्योगिक थाना क्षेत्र के सिंडिकेट गोलंबर के पास जब पहुंचा तो मुझे नो एंट्री के बारे में पता नहीं था। मैडम ने जैसे ही कहा कि ये नो एंट्री एरिया है तो मैं ट्रक हटाने लगा। इसके बाद भी उन्होंने बेरहमी से मेरी पिटाई कर दी है, जिससे मैं घायल हो गया हूं।