ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

अल्पसंख्यक समुदाय के दर्जनों लोगों ने थामा 'जाप' का दामन, कुछ को मिली पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी

16-Aug-2019 09:09 PM

By 7

PATNA : जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मधेपुरा सांसद पप्पू यादव की मौजूदगी में दर्जनों की संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया. इस मौके पर रहमत अली एवं मोहम्मद इम्तियाज अनीस भी मौजूद थे. जाप पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लोगों ने कहा कि पप्पू यादव सेक्यूलर नेता हैं. वह समाज में अल्पसंख्यक लोगों की बात रखते हैं. उन्होंने पप्पू यादव को सुख दुःख में साथ खड़ा रहने वाला नेता बताया. बताया जा रहा है कि विभिन्न दलों से त्यागपत्र देकर इनलोगों ने जाप का दामन थामा है. जाप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह ने सभी नए साथियों का स्वागत किया. रघुपति सिंह ने कहा कि इन सभी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर रहमत अली को बिहार प्रदेश का कोषाध्यक्ष, मोहम्मद इम्तियाज अली अनीस को अररिया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज़ अहमद, राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू भी उपस्थित थे.