ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / हम लोग गांव की पाठशाला में पढ़ रहे और तेजस्वी चरवाहा विद्यालय में...

हम लोग गांव की पाठशाला में पढ़ रहे और तेजस्वी चरवाहा विद्यालय में इसलिए उन्हें है ज्यादा ज्ञान : नीरज

23-Jan-2020 05:25 PM

By Pranay Raj

NALANDA:जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर नीतीश को वैचारिक रुप से कंगाल कहे जाने पर पलटवार किया है।अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर हॉल राजगीर में में आयोजित जदयू की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर पहुंचे सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथ लिया है।


नीरज कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हमलोग को तो उतना ज्ञान नहीं है। हम लोग गांव की पाठशाला में पढ़े हैं और वह चरवाहा विद्यालय में इसलिए उनको ज्यादा ज्ञान है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की भाषा  बोलने से परहेज करें व मर्यादा में रहे। उन्होंने कहा कि राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण,कर्पूरी ठाकुर जी क्या इन लोगों को 26 वर्षों में 26 धन अर्जित करने के ज्ञान दिया था। नीरज कुमार ने यह भी कहा कि ऐसे लोग वैचारिक रूप से दरिद्र माने जाते हैं। उन्होनें कहा कि राजनीतिक को व्यवसाय नहीं बनाये। बाकी रहा कंगाल कहे जाने बाली बात तो कंगाल कौन है यह तो सबको पता है मुख्यमंत्री जी कालाधन की संपत्ति नहीं बनाते हैं।


बता दें कि तेजस्वी ने जेडीयू के अंदर मचे घमासान पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार वैचारिक रुप से कंगाल और दुर्लभ नेता हैं। नीतीश की विचारधारा का पता उनके विद्धान नेताओं को भी नहीं है।तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आदरणीय नीतीश कुमार जी ऐसे नेता व ऐसी पार्टी के अध्यक्ष हैं जिनकी विचारधारा व वैचारिक दृष्टि की स्पष्टता उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ विद्वान नेताओं को मालूम नहीं है। आम जनता और कार्यकर्ताओं को तो छोड़ ही दिजीए। फिर तेजस्वी ने लिखा कि क्या वैचारिक रूप से कंगाल ऐसे दुर्लभ नेता और पार्टी कहीं और मिलेंगे?