ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / ‘हम काम करने वाले लोग.. जो वादा किया उसे निभाया’ थावे मंदिर के...

‘हम काम करने वाले लोग.. जो वादा किया उसे निभाया’ थावे मंदिर के सौंदर्यीकरण के शुभारंभ पर बोले तेजस्वी

19-Oct-2023 02:47 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गुरुवार को अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने थावे भवानी मंदिर में माता की पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तेजस्वी ने थावे मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। हालांकि तेजस्वी की पत्नी राजश्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं लेकिन वे नहीं आ सकीं।


थावे मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करने के बाद तेजस्वी ने कहा कि बिहार का डिप्टी सीएम बनने के बाद जो वादा किया था उसे पूरा किया है। थावे माता मंदिर के सौदर्यीकरण का काम कराने का वादा किया था और आज उसका शुभारंभ हो गया। करीब 60 करोड़ की लागत से मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम किया जाना है।


तेजस्वी ने कहा कि गोपालगंज के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा महागठबंधन की सरकार ने किया था। कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव पास किया जा चुका है और आने वाले समय में हथुआ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना सरकार कराने जा रही है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ट्रॉमा सेंटर का भी वादा किया था उसका शिलान्यास होने जा रहा है। 


डिप्टी सीएम ने कहा कि हमलोग काम करने वाले लोग हैं और काम करने में विश्वास रखते हैं, जनता से जो वादा किया उसे पूरा करने का काम किया है। वहीं गोपालगंज आने पर क्या वे मो.शहाबुद्दीन के परिवार से मिलने सीवान जाएंगे, इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि वे सरकारी कार्यक्रम में गोपालगंज आएं हैं और जो हमारा काम है उस काम को करने आए हैं।