तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
09-Mar-2021 12:39 PM
PATNA : जीरादेई से CPIML के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने आज विधानसभा अध्यक्ष से अपने सवाल का उत्तर मंत्री जी से एक बार सदन में पढ़वा देने का आग्रह किया. जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपके सवाल का उत्तर ऑनलाइन मिल गया है आप इसे निकलवा लें.
इस पर जीरादेई से विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि हुजूर हम जेल से आते है.. वहां ऑनलाइन का जवाब नहीं मिल पाता है.. हुजूर हम कैसे पढ़े ऑनलाइन जवाब. विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा अध्यक्ष चुप हो गए और फिर कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि आप पीए को बोलिए, वह जवाब निकाल लेगा.
इस पर विधायक ने कहा कि सर पीए की बहाली काफी लेट हुई है. विधायक का जवाब सुनकर विधानसभा अध्यक्ष ने ऑनलाइन जवाब दिखाते हुए मंत्री को एक बार पूरा जबाब पढ़ने को कहा.