अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Jan-2023 04:39 PM
DESK: कर्नाटक के हुबली में युवा महोत्सव के उद्घाटन से पूर्व पीएम मोदी ने रोड शो किया। इस दौरान पीएम की सुरक्षा में चूक सामने आई। एक युवक हाथ में माला लेकर दौड़ता हुआ पीएम नरेंद्र मोदी के करीब पहुंच गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी।
युवक पीएम मोदी को माला पहनाना चाहता था। वह दौड़ता हुआ उनके काफी करीब पहुंच गया लेकिन उससे पहले उसे हटा दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में सेध से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पीएम की सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं हुई है।
बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में कुछ देर बाद राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले उन्होंने हुबली में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी की रोड शो में सुरक्षा में चूक देखी गयी। रोड शो के दौरान एक शख्स हाथ में माला लिये दौड़ता हुआ अचानक उनके काफी करीब पहुंच गया और पीएम मोदी को माला पहनाने की कोशिश करने लगा।
हुबली में पीएम की सुरक्षा में भारी चूक
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 12, 2023
अचानक PM के पास माला लेकर पहुंचा शख्स
युवा महोत्सव के दौरान PM कर रहे थे रोड़ शो@PMOIndia@narendramodi@PIBHomeAffairs@AmitShah@BJP4India@BJP4Bihar@INCIndia@RJDforIndia@Jduonline@kharge
#PMModi pic.twitter.com/UjRnhHrb8l