ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / होटल-रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज की वसूली पर भरना होगा जुर्माना, पढ़िए पूरी गाइडलाइन...

होटल-रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज की वसूली पर भरना होगा जुर्माना, पढ़िए पूरी गाइडलाइन

24-May-2022 12:19 PM

DESK : होटल और रेस्टोरेंट में खानपान बिल के साथ सर्विस चार्ज अगर वे मांगते है. रेस्टोरेंट मालिक ग्राहक की मर्ज़ी के बिना इस सर्विस चार्ज को लेता है, तो वह गैरकानूनी है. केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय ने इस पर दो जून को नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन को चर्चा के लिए तलब किया है. इसके पहले मंत्रालय की ओर से चेतावनी के साथ निर्धारित गाइडलाइन पर निर्देश दिया गया था, जिसे नजरअंदाज करने वाले रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को कड़ा दंड भुगतना पड़ सकता है.


जानकारी हो कि खानपान बिलों के साथ रेस्टोरेंट में बिना किसी पूर्व सूचना के उपभोक्ताओं से सर्विस चार्ज भी धड़ल्ले से वसूला जा रहा है. इसका विरोध करना कई बार ग्राहक को भारी पड़ता है. इस तरह की शिकायतों की नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर भरमार है. खानपान की सुविधा देने वाले होटलों और रेस्तरां के खिलाफ आने वाली शिकायतों की बैठक के बाद उपभोक्ता मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह ने रेस्टोरेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने रेस्तरां संचालकों को लिखे पत्र में विस्तार से बिल के साथ जबरन वसूली वाले सर्विस चार्ज का ब्योरा भी दिया है.


जारी गाइडलाइन में रेस्तरां के मेनू कार्ड में दिए मूल्यों के साथ टैक्स की निर्धारित दरों को ही बिल में शामिल किया जा सकता है. ग्राहक की सहमति के बगैर इस बिल में और कुछ भी शामिल नहीं किया जा सकता है. उपभोक्ता इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है. दो जून को होने वाली बैठक में इन सारे मुद्दों पर रेस्टोरेंट एसोसिएशन से विस्तृत चर्चा की जाएगी.