राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
25-May-2022 03:21 PM
AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां पुलिस ने दाउदनगर में एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल से सात लड़को और आठ लड़कियों को धर दबोचा है। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी लड़के-लड़कियों को दाउदनगर थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसकी सूचना लड़के-लड़कियों के परिजनों को देते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए दाउदनगर थाना बुलाया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो दाउदनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दाउदनगर-गया रोड स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गयी। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार के निर्देश पर दाउदनगर के एसडीपीओ ऋषि राज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने सूचना का सत्यापन करने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से कुल 15 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया। इनमें 7 लड़के और 8 लड़कियां शामिल है। छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर सहित पूरा स्टाफ होटल से भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस पकड़े गये लड़के-लड़कियों को दाउदनगर थाना लाकर आवश्यक पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लड़के-लड़कियों के अभिभावकों को मामले की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए दाउदनगर थाना बुलाया है। छापेमारी टीम में दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली एवं पुलिस बल शामिल थे।