ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

होटल में बैठे कस्टमर की गोली मारकर हत्या, होटल मालिक को भी मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

24-Mar-2022 08:53 PM

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली का है जहां जहां होटल संचालक और एक कस्टमर को अपराधियों ने गोली मार दी । इस घटना में होटल में आए कस्टमर की मौत हो गयी जबकि होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पटना रेफर किया गया है। 


घटना महात्मा गांधी सेतु रोड स्थित वसंत विहार होटल में हुई है। जहां होटल संचालक समेत एक ग्राहक को अपराधियों ने गोली मारी है। इस घटना में ग्राहक की मौत हो गयी जबकि होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। 


घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। अपराधियों ने होटल संचालक के साथ-साथ ग्राहक पर क्यों हमला किया इस का जवाब किसी के पास नहीं है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इसकी चर्चा इलाके में भी हो रही है। अब सभी की नजरें पुलिसिया जांच पर टिकी हुई है।