बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
16-Sep-2023 08:55 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: Patient Safety Day संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कल रविवार को पटना के होटल मौर्या में होगा। रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल इस कार्यक्रम को आयोजित करेगा। पटना के सभी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और अपनी बातें रखेंगे। इसके साथ ही देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों के निदेशक और प्रशासनिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विचार व्यक्त करेंगे।
इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को उन्नत सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे। पटना के पाटलिपुत्रा स्थित रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Patient Safety Day कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में मीडिया को जानकारी दी गयी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के प्रसिद्ध चिकित्सक शामिल होंगे।
रूबन मेमोरियल अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. सत्यजीत कुमार सिंह, ग्रुप कैप्टन डा. अनिल कुमार, सिट निदेशक प्रशासन डा. संतोष कुमार ने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की और अस्पताल को अपनी सेवाओं और बेहतर करने के लिए महत्त्वपूर्ण सुझाव दिये। अस्पतालों में उत्कृष्टता लाने की दिशा में कल आयोजित होने वाले Patient Safety day सभी चिकित्सीय सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा और सभी अस्पतालों को उत्कृष्ट सेवा देने की प्रतिबद्धता साबित करेगी। यह आयोजन समाज के उन्नत विकास के लिए एक नया आयाम होगा।