ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट

Home / news / होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने 4 लड़कियों को उस हालत...

होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने 4 लड़कियों को उस हालत में पकड़ा

16-Sep-2020 02:37 PM

PATNA :  होटल के कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने 4 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. वेश्यावृति के धंधे में शामिल 4 लड़कियों के साथ-साथ होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्त लड़कियों और होटल के मैनेजर के ऊपर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


मामला अलवर का है. जहां पुलिस ने शहर के एक होटल में वेश्यावृति के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. एनईबी थाना इलाके के 200 फीट रोड स्थित एक होटल में कई दिनों से सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने फ़ौरन उस होटल में रेड मारा और होटल के बंद कमरे से 4 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.


जिला पुलिस अधीक्षक के मुताबिक होटल में सेक्स रैकेट में शामिल 4 लड़कियों  में से 3 लड़की पश्चिम बंगाल और एक युवती दिल्ली की रहने वाली है. इनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि जिस होटल में सेक्स रैकेट के धंधे  चलाया जा रहा था, उस होटल के मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


अलवर के एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सूचना मिली थी की मेगा हाइवे 200 फीट रोड स्थित मान होटल संचालक की ओर से बाहर की रहने वाली लड़कियों को लाकर वेश्यावृति का धंधा कराया जा रहा था. पुलिस कर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया. तभी पुलिस और लड़कियों के बीच सौदा तय हो गया.


होटल में छापामार कार्रवाई कर होटल मे अवैध रूप से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में होटल संचालक राजेश मान और प्रबंधक हेमंत उर्फ हेमराज सहित सेक्स रैकेट मैं शामिल चार युवतियों गिरफ्तार कर लिया. इनके ऊपर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.