Indian Railway : 10 ट्रेनों से हटाया सुपरफास्ट दर्जा, अब किराया हुआ कम; लिस्ट में आपके रूट की भी ट्रेन शामिल Bihar weather : बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में 32°C के पार पहुंचा तापमान मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य
08-Jul-2020 02:34 PM
DESK : पुलिस ने होटल के कमरे में छापेमारी कर एक कॉल गर्ल को पकड़ा है. इसके साथ 2 अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है, जो इस लड़की को होटल में लेकर आये थे. जिस्म व्यापार के धंधे में शामिल लड़की विदेश की बताई जा रही है, जो फर्जी आईडी कार्ड बनाकर इंडिया में रह रही है. लड़की के पास मिले डाक्यूमेंट्स की जांच में पुलिस जुटी हुई है.
मामला इंदौर शहर के सराफ थाना इलाके का है. जहां सराफ पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक लड़की सहित तीन लोगों को पकड़ा है. लकड़ी के पास से जो आईडी कार्ड मिला, उसमें उसे उत्तरप्रदेश का निवासी बताया गया. लेकिन जांच में आईडी फर्जी निकला और युवती भारत की नहीं बल्कि किसी अन्य देश की रहने वाली निकली. युवती किस देश की है फिलहाल पुलिस द्वारा इसका पता लगाया जा रहा है.
सराफा टीआई अमृता सोलंकी के अनुसार सेक्स रैकेट में पकड़ी गई युवती के पास जो दस्तावेज मिले थे उसमें उसे उत्तर प्रदेश के चोकलिया जिला सिद्धार्थ नगर की रहने वाली बताया गया था. लेकिन यह लड़की किसी दूसरे देश की रहने वाली है. वह टूटी-फूटी हिंदी बोलती है लेकिन अंग्रेजी और एक अन्य भाषा फर्राटे से बोलती है.
सराफा पुलिस को बताया गया था कि संपत हिल्स के पास रितुराज अपार्टमेंट में रहने वाला गोवर्धन चंद्रावत सेक्स रैकेट चलाता है. नलॉक होते ही सिपाही के मार्फत उससे संपर्क किया गया. वह पुलिस के जाल में फंस गया. 5 हजार रुपए में सौदा तय कर वह लड़की को बुलाया था. सराफा क्षेत्र के होटल सिटी इन में बात कर उसने एक कमरा बुक किया था. पूर्व योजना के तहत सोमवार काे गोवर्धन अपने साथी ऑटो चालक हरीश की ऑटो से एक लड़की को लेकर पहुंचा. पुलिस ने रेड मारते हुए सबको मौके से अरेस्ट कर लिया.
आरोपियों के मोबाइल की जांच के दौरान सराफ सहित शहर के कई बड़े व्यापारियों के नाम सामने आए हैं. इन लोगों को भी दलालों द्वारा कॉलगर्ल उपलब्ध कराए जाने की बात भी सामने आ रही है. आराेपियों ने पुलिस को बाताया कि वह पिछले कई सालों से इस धंधे में हैं और शहर के कई लोगों को कॉलगर्ल उपलब्ध करवा चुके हैं.