ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

इलाज के दौरान कैदी की मौत : परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप : पत्नी की हत्या के आरोप में जेल की सजा काट रहा था बंदी

03-May-2024 01:20 PM

By First Bihar

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जहानाबाद मंडल कारा में पिछले दो साल से पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की मौत से हड़कंप मच गया है। कैदी की तबीयत खराब होने पर उसे गुरुवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 


दरअसल, जहानाबाद जिले में इलाज दौरान एक कैदी की मौत हो गई। यहां काको थाना के सुलमानपुर गांव निवासी रंजीत दास कई सालों से अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जहानाबाद मंडल कारा में बंद था और उसकी तबीयत कल अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के परिजनो का कहना है कि  रंजीत दास दो वर्षों से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। लेकिन कई दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। जिसकी सूचना हम लोगों को नहीं दी गई। अचानक जब उसकी मौत हो गई तब हम लोगों की इसकी सूचना दी गई है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 


इस घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। जिला प्रशासन अपने स्तर से मामले की जांच कर रहा है। इसके साथ ही घोसी के विधायक रामबली यादव ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ दिन पूर्व रंजीत दास की पत्नी आत्महत्या कर ली थी। इस सिलसिले में इसके ससुराल वालों ने उसके पति के खिलाफ हत्या का केस (संख्या 47/22) दर्ज कराया था।