ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

हॉस्पिटल के गार्ड और स्टाफ के साथ डॉक्टर ने की शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद उपाधीक्षक ने मांगा स्पष्टीकरण

30-Dec-2023 08:09 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: कोसी का PMCH कहे जाने वाले सहरसा सदर अस्पताल शाम होते हीं मयखाना में तब्दिल हो जाता है। यहां अक्सर ड्यूटी करने वाले अस्पताल कर्मी से लेकर सुरक्षा गार्ड तक शराब के नशे में धुत देखे जाते हैं। इस बार अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी पर कैंपस में शराब पार्टी करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल के उपाधीक्षक ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। 


बताया जाता है कि सहरसा सदर अस्पताल के कर्मचारी, गार्ड और डॉक्टर मिलकर कैम्पस में शराब पार्टी कर रहे थे। जब लोग वीडियो बनाने लगे तो सभी मौके से भाग गये लेकिन गार्ड इतना नशे में था कि लड़खड़ाकर वही गिर गया। वही डॉक्टर भी शराब के नशे में थे वो भी अपनी गाड़ी ड्राइव करके वहां से भागे। मामला शुक्रवार की देर रात का बताया जा रहा है। 


शराब पार्टी करते वीडियो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि बिहरा थाना क्षेत्र के रहने वाला एक बच्चा सदर अस्पताल में भर्ती है। ईलाज के अभाव में परिजन परेशान थे। परिजनों ने इसकी सूचना गांव के जिला परिषद प्रतिनिधि रजनीश कुमार को फोन पर दी। जिसके बाद जिला परिषद प्रतिनिधि देर रात उनके बच्चे का सुध लेने सदर अस्पताल पहुंचे थे। 


उन्होंने देखा कि अस्पताल के बच्चा वार्ड में ना तो एक भी  डॉक्टर है और ना नर्स-स्टाफ ही है। कुछ लोग शराब के नशे में टूल होकर गिरते नजर आ रहे थे। जिला परिषद प्रतिनिधि रजनीश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में शराब पार्टी चल रहा था और फिल्मी गानों पर लोग थिरक रहे थे। वहीं कुछ लोग कार के पास थे, जब वे कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार में डॉ० रौशन लाल और कुछ लोग शराब के नशे में टूल थे। 


जिसका वीडियो वो अपनी मोबाईल में कैद कर लिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन जबतक पुलिस सदर अस्पताल पहुंचती उससे पहले सब लोग कार लेकर मौके से फरार हो गए। मामला संज्ञान में आते ही सदर थाना पुलिस और अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल के उपाधीक्षक ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।