ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल

Home / news / अस्पताल के एक कार्यक्रम में आए स्वास्थ्य मंत्री से जब महिला ने लगायी...

अस्पताल के एक कार्यक्रम में आए स्वास्थ्य मंत्री से जब महिला ने लगायी पति की जान बचाने की गुहार, फिर क्या हुआ जानिए...

03-Jul-2022 05:32 PM

DESK: पति की जान बचाने की गुहार एक महिला ने स्वास्थ्य मंत्री से लगाई फिर क्या था उसकी मदद के लिए मंत्री जी खुद सामने आ गये। उन्होंने कहा कि बहन की सुहाग की रक्षा करना हर भाई का कर्तव्य है जो मैने किया है। हम कोई नेता नहीं है बल्कि सोशल वर्कर हैं। नेता से पहले वे एक इंसान हैं और समाज में सबकी मदद करना सबका दायित्व है।


हम बात कर रहे हैं झारखंड के जमशेदपुर की जहां एमजीएम हॉस्पिटल में एक कार्यक्रम था। जिसमें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान एक महिला उनसे मिलने पहुंच गयी और पति की जान बचाने की अपील करने लगी। महिला कहने लगी की ब्लड का इंतजाम नहीं हो पा रहा है और ना ही खुन देने वाला ही कोई है। यदि ब्लड का इंतेजाम नहीं हुआ तो उसके पति की जान जा सकती है।


इतना सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भावुक हो गये और खुद ब्लड बैंक चले गये। एमजीएम के ब्लड बैंक में उन्होंने रक्तदान किया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रक्तदान करने से महिला ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि हमारे पास बहन आकर बोलेगी की मेरे सुहाग के लिए खुन की जरूरत है तो क्या भाई पीछे रहेगा। भाई का धर्म है बहन की रक्षा करना। हमने बहन के सुहाग की रक्षा की है। हम कोई नेता नहीं है बल्कि सोशल वर्कर हैं। उन्होंने कहा कि ब्लड के अभाव में किसी मरीज की जान नहीं जाएगी। इसके लिए सभी अस्पतालों में ब्लड सप्रेशन मशीन लगायी जाएगी।