शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
23-Dec-2024 08:19 AM
By First Bihar
BUXAR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, घटना के तुरंत बाद गोलंबर पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। यह घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक और ट्रैक्टर दोनों उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने भूसा लदे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर पर कुछ मजदूर बैठे थे।
बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गये। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।