ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 'हनी ट्रैप' के गंदे खेल के लपेटे में BJP और RSS के कई...

'हनी ट्रैप' के गंदे खेल के लपेटे में BJP और RSS के कई नेता, BJP हाईकमान ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

24-Sep-2019 11:00 AM

DESK : 'हनी ट्रैप' करने वाले एक गैंग का खुलासा होने के बाद से मध्यप्रदेश के नेताओं, रसूखदारों और अधिकारियों की नींद उड़ गई है. 'हनी ट्रैप' कांड ने सूबे कि सियायत को हिलाकर रख दिया है. अब इस मामले में बीजेपी और आरएसएस से जुड़े कई नेताओं का नाम सामने आ रहा है. जिसके बाद से सूबे के राजनीति में खलबली मच गई है. 

बीजेपी और आरएसएस के नेताओं के नाम सामने आते ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लेते हुए कथित संलिप्तता पर मध्य प्रदेश पार्टी इकाई से रिपोर्ट मांगी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी नेतृत्व ने मीडिया में आई रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है. जिसके बाद प्रदेश पार्टी इकाई से रिपोर्ट मांगी है.  

बता दें कि मध्यप्रदेश के भोपाल में क्राइम ब्रांच ने 18 और 19 सितंबर की रात को एक संयुक्त ऑपरेशन करते हुए एक बड़े हनी ट्रैप करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए 5 लड़कियों समेत 6 को गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद से सूबे में हड़कंप मच गया. गैंग के 6 सदस्यों के पकड़े जाने के बाद जो खुलासे हुए उसने कई ससूखदारों की नींद उड़ा दी थी. खुलासे के बाद यह सामने आया  कि इस गैंग के सदस्य पहले तो भोले भाले दिखने वाले अधिकारी और नेताओं की एक लिस्ट तैयार करते थे जो खुबसूरती के दिवाने थे. इस लिस्ट को बनाने में गैंग के लोग कई पत्रकार से भी मदद लेते थे. सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल बीजेपी दोनों एक-दूसरे पर हनी ट्रैप गैंग द्वारा उनके नेताओं की रिकर्डिंग के आरोप लगा रहे हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. खबर के मुताबिक हनी ट्रैप में शामिल पांच महिलाओं से जो वीडियो राज्य पुलिस ने हासिल किए हैं, उसमें बीजेपी और आरएसएस नेताओं के कथित वीडियो हैं. जिसके बाद बीजेपी नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

एसआईटी सबसे पहले बीजेपी के पूर्व सांसद के मामले में जांच कर रही है, जिनसे हनी ट्रैप गिरोह ने कथित रूप से ब्लैकमेल के जरिए एक करोड़ रुपये लिए हैं. एसआईटी जल्द ही पूर्व बीजेपी सांसद से पूछताछ कर सकती है.