BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
19-Jul-2022 03:09 PM
JAHANABAD: जहानाबाद के एरोड्रम में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया पिछले 15 जुलाई से चल रही है। आज जहानाबाद जिला प्रशासन के रूटीन के अनुसार जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड का दौड़, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प की शारीरिक जांच प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान एक युवक को दूसरे के बदले दौड़ते पकड़ा गया।
अपने दोस्त के भाई के बदले दौड़ में शामिल हुए युवक को फिलहाल गिरफ्तार किया गया है। उम्र कम रहने के चलते पुलिस को उस पर शक हो गया था। बता दें कि होमगार्ड की बहाली 2011 में सरकार ने निकाली थी। होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। हालांकि गिरफ्तार युवक दौड़ में सफल भी हो गया।
दौड़ में सफल होने के बाद जब उससे हस्ताक्षर कराया गया तब उसका हस्ताक्षर मैच नहीं करने के बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तब लड़के ने पूरी बात बतायी। उसका कहना था कि वो अपने दोस्त के भाई के बदले पीटी में शामिल होने आया था।
आज दौड़ था जिसमें उसने सफलता भी हासिल कर ली लेकिन उम्र को लेकर पहले से शक की नजर से देखा जा रहा था लेकिन हस्तांक्षर के दौरान उसकी पोल खुल गयी। फिलहाल नगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक गया का रहने वाला है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।