ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

होमगार्ड जवान के दो बेटों पर एक करोड़ 30 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप, हरियाणा पुलिस ने छोटे बेटे को दबोचा, बड़ा लड़का फरार

होमगार्ड जवान के दो बेटों पर एक करोड़ 30 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप, हरियाणा पुलिस ने छोटे बेटे को दबोचा, बड़ा लड़का फरार

22-Sep-2021 07:02 PM

BAGAHA: साइबर क्राइम के मामले में हरियाणा पुलिस ने बगहा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे हरियाणा पुलिस अपने साथ लेकर गयी है। हालांकि एक अन्य आरोपी हो गया। फरार आरोपी के नाम सुमंत सिंह बताया जा रहा है जो चौतरवा थाने में तैनात होमगार्ड मारकंडेय सिंह का बड़ा बेटा है जिसका नाम साइबर क्राइम में सामने आया है। हरियाणा पुलिस को सुमंत सिंह की तलाश थी जिसे लेकर पूरी टीम बगहा पहुंची थी लेकिन वह वह नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने सुमंत सिंह के छोटे भाई सुगंध सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ हरियाणा लेकर गयी है। 

    

बताया जाता है कि फरार साइबर क्रिमिनल सुमंत सिंह पेशे से एमटेक इंजीनियर है। गुड़गांव में रहकर वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था लेकिन बाद में उसने नौकरी छोड़ दी थी और साइबर अपराधियों के साथ जुड़कर लोगों को चुना लगाने लगा। इस दौरान उसने अपने छोटे भाई सुगंध सिंह को भी हरियाणा बुला लिया और उसे अपने साथ इस फर्जीवाड़े में लगा लिया।  


हरियाणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम से जुड़े मामले में दोनों भाईयों की काफी दिनों से तलाश थी। दोनों के बगहा में होने की सूचना पर हरियाणा पुलिस बिहार के बगहा जिले में आई थी। हरियाणा पुलिस ने बताया इससे पहले साइबर क्राइम से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया था। उसे रिमांड पर लेकर जब पुलिस ने पूछताछ की तब उसने अन्य आरोपियों का भी नाम बताया। जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।


आरोपी सुमंत सिंह पर एक करोड़ 30 लाख का फर्जीवाड़े आरोप है। इंटरनेल के जरीये लोगों को ठगा करते थे। दोनों युवकों पर सोना की हेराफेरी करने का भी आरोप है। वही इस मामले में चौतरवा थाना के सब इंस्पेक्टर DC राम ने बताया कि मामला साइबर अपराध से जुड़ा है। हरियाणा पुलिस ने आज होमगार्ड के जवान मार्कंडेय सिंह के घर पर छापेमारी की थी। उनके दोनों बेटों को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस बगहा आई थी और छोटे बेटे सुगंध सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ हरियाणा ले गयी जबकि बड़ा बेटा उस वक्त हाथ नहीं लगा। गिरफ्तारी करने के बाद हरियाणा पुलिस ने इसकी जानकारी चौतरवा थाने को दी।


हरियाणा पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली तब कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले। जिसे जब्त कर पुलिस अपने साथ ले गई है। वही तलाशी के दौरान सुगंध सिंह का एक फर्जी पहचान पत्र भी मिला है। जिस पर सुगंध सिंह की फोटो लगी है और होमगार्ड का जवान लिखा हुआ है। ये दोनों भाई इतने शातिर हैं कि अपने नाम से कोई संपत्ति नहीं रखी है। यहां की गाड़ी भी अपने रिश्तेदारों के नाम से ही खरीद रखी है।


दोनों भाईयों को गिरफ्तार करने जब हरियाणा पुलिस उनके घर गयी तब गांव वाले कुछ देर के लिए समझ नहीं पाए की आखिर माजरा क्या है। जंगल में आग की तरह यह बात फैल गयी। इस दौरान ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा। गांव वाले उत्सुक थे यह जानने के लिए आखिर हरियाणा से पुलिस उनके गांव में क्यों आई है। लेकिन जब कुछ देर बाद जब होमगार्ड के इंजीनियर बेटों की करतूत सामने आई तब ग्रामीण सकते में हो गये।