ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Holika Dahan 2022: 17 मार्च को होलिका दहन और 19 को मनेगी होली, ज्योतिषी एकमत

20-Feb-2022 10:53 AM

DESK : होलिका दहन हिन्दुओं का एक बहुत खास त्यौहार है. जिसमें होली के एक दिन पहले होलिका का दहन किया जाता है. लेकिन इस बार 17 मार्च को होलिका दहन और 19 मार्च को होली मनाई जाएगी. खास बात यह है कि इस बार मिथिला और वाराणसी पंचांग के जानकार फाल्गुन में पड़ने वाले पर्व-त्योहारों की तिथियों को लेकर एकमत हैं.


आचार्य कहते हैं कि इस बार 17 मार्च को होलिका दहन और 19 मार्च को होली मनेगी. वाराणसी पंचांग के जानकार पंडित प्रेमसागर पांडेय कहते हैं कि 17 मार्च को रात 12 बजकर 57 मिनट के बाद होलिका दहन का योग बन रहा है. इसके पहले भद्रा है. वह भी पृथ्वीलोक पर. भद्रा में होलिका दहन नहीं हो सकता है.


बता दें 18 मार्च को दोपहर 12.53 बजे तक पूर्णिमा स्नान होगा और फिर 19 मार्च को लोग होली का त्योहार मनाएंगे. आचार्य कहते हैं कि मिथिला पंचांग के अनुसार 3 मार्च को जनकपुर परिक्रमा शुरू होगी. 3 मार्च को ही रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनायी जाएगी. जबकि 15 मार्च को संक्रांति पड़ रहा है.