ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

होली से पहले नीतीश कैबिनेट की बैठक आज , बड़े फैसले की उम्मीद

होली से पहले नीतीश कैबिनेट की बैठक आज , बड़े फैसले की उम्मीद

06-Mar-2023 08:50 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं। होली से पहले होने वाले इस कैबिनेट बैठक को लेकर काफी उम्मीद लगी हुई है। यह बैठक आज बिहार विधानमंडल बजट सत्र के बाद शाम 6 बजे मुख्य सचिवालय में रख गई है। होली से पहले होने वाली इस बैठक में कई प्रतावों पर मुहर लग सकती है। 


मिली जानकारी के अनुसार बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट की बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत बिहार मंत्री परिषद के सभी सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है और शिक्षक नियोजन के नई नियमावली पर मुहर लगाई जा सकती। इसके साथ ही साथ अन्य विभागों के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। जिसमें विभिन्न विभागों के अंदर नए पदों के सृजन समेत कई प्रस्ताव हो सकते हैं।


इस बैठक को लेकर सभी को इसका इंतजार है कि सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति के लिए नई नियमावली कब आएगी। आज सोमवार को शाम 6 बजे बिहार कैबिनेट की बैठक होने वाली है। बिहार विधान सभा में इन दिनों बजट सत्र भी चल रहा है। नई नियमावली को लेकर तमाम वैसे लोगों की उम्मीदें कैबिनेट से है जो शिक्षक बनने की योग्यता रखते हैं। शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कई बार ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने इस पर हस्ताक्षर भी कर दिया है। 2023 में शिक्षा विभाग में 3 लाख से अधिक नौकरी देने का दावा भी उन्होंने किया है।


आपको बताते चलें कि, नई शिक्षक नियमावली का इंतजार इसलिए हो रहा है कि अब इसी के जरिए शिक्षकों की नई बहाली बिहार में होगी। अब तक शिक्षक नियोजन की पेचीदापूर्ण प्रणाली ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। घूम-घूम कर लोग अलग-अलग नियोजन केन्द्रों पर आवेदन जमा करते थे। इसके बाद किस नियोजन में वे बतौर मैरिट कितने नंबर पर हैं इसको देखते रहते थे