ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / होली के मौके पर बोले JDU सांसद, पहले 200 भौजाई को रंग लगाने...

होली के मौके पर बोले JDU सांसद, पहले 200 भौजाई को रंग लगाने का टारगेट रखते थे, लेकिन अब..

08-Mar-2023 03:56 PM

By First Bihar

PATNA: देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। जेडीयू सांसद अजय मंडल भी होली के रंग में रंगे हुए है। होली के इस मौके पर उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय वो था जब वे 200 भौजाई को रंग और गुलाल लगाने का टारगेट रखते थे। उन्होंने बताया कि वे किस तरह से होली सेलिब्रेट किया करते थे।


भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों में टारगेट घट गया है। इस बार उन्होंने 30 भौजाई को रंग लगाने का टारगेट रखा है। उन्हें गुलाल लगाएंगे और उनके हाथ का बना पकवान भी खाएंगे। अपने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए सांसद अजय मंडल ने कहा कि होली के दिन वे बाइक से अपने गांव जाते थे और सभी रिश्ते नातेदारों से मिलते थे उन्हें रंग अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं देते थे। 


बचपन में गांव के लोग भगवान राम, हनुमान के वेश में टोली बनाकर घुमते थे और जोगिरा भी गाते थे। सांसद अजय मंडल ने कहा कि होली आपसी भेदभाव को भुलाने वाला पर्व है जो रिश्तों को मजबूत बनाता है। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भी खुशी पूर्वक इस पर्व को मनाएं।