ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / news / होली पर चमत्कार करेंगे पवन सिंह! फैंस के लिए लेकर आ रहे हैं...

होली पर चमत्कार करेंगे पवन सिंह! फैंस के लिए लेकर आ रहे हैं जबरदस्त तोहफा

01-Mar-2021 04:29 PM

DESK : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपने फिल्मों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. होली का त्यौहार आने वाला है और पवन सिंह एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं. दरअसल, पवन सिंह होली के अवसर पर अपने फैंस को एक दमदार सॉन्ग का तोहफा देने जा रहे हैं. इस बात की जानकारी पवन सिंह ने खुद एक वीडिओ जारी कर के दी. पवन सिंह ने जो वीडिओ साझा किया है उसमें उनके साथ सलीम मर्चेंट भी नजर आ रहे हैं. 


पवन सिंह ने वीडियो को साझा करते हुए कहा, 'नमस्कार, प्रणाम... इस बार होली में चमत्कार होने वाला है. चमत्कार क्यों होगा.. कैसे होगा तो आपको दिखा दूं भैयाजी का चेहरा. सलीम भाई जी के साथ मेरा होली सॉन्ग आ रहा है, जिसका टाइटल है - बबुनी तेरे रंग में. आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी इस गाने को ढेर सारा प्यार और दुलार दीजिएगा.'



वहीं वीडियो को पोस्ट करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'होली धमाका जल्दी ही आ रहा है.' इस वीडिओ कि ख़ास बात यह रही कि पवन सिंह ने अपने कैप्शन में सलीम सुलेमान के साथ ही सलीम मर्चेंट और त्रिधा चौधरी को टैग किया है. आपको याद दिला दें कि त्रिधा ने वेब सीरीज आश्रम में 'बबीता' के किरदार से सभी का दिल जीता था. त्रिधा, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती हैं.


आपको बता दें कि पवन सिंह के इस वीडियो के बाद उनके फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं और बेसब्री से गाने का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर त्रिधा के साथ ही पवन सिंह के लिए भी अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इस गाने के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही ये सॉन्ग रिलीज कर दिया जाएगा.