मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
09-Mar-2023 09:18 AM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार के बेतिया में होली की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया है।फिलहाल पुलिस की टीम इलाके में कैंप कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर की हैं। जहां होली खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।।घटना की सूचना पर बेतिया डीएम कुंदन कुमार, एसपी उपेन्द्र नाथ के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची। फिलहाल स्थिति अभी नियंत्रण में है। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।
बताया जा रहा है कि, होली के दिन युवाओं की टोली मस्जिद की तरफ से डीजे बजाते हुए जा रहे थे। इसी को लेकर कुछ असामाजिक तत्व आपस में भिड़ गए। जिसके बाद झड़प शुरू हुई और उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है इस झड़प के दौरान एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसकी मौत मारपीट से नहीं बल्कि हार्ट अटैक आने से हुई है।
वहीं , पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया जीएमसीएस भेज दिया है। पुलिस अभी भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है। इधर, इस घटना को लेकर बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मौत किस कारण से हुई है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल गांव की स्थिति काबू में है पुलिस की टीम अभी भी इलाके में कैंप कर रही है।