Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
26-Mar-2024 06:24 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के अंदर सड़क हादसे के ममाले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सरकार हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आ रहा है जहां सड़क हादसे में जीजा साले की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में होली खेलने ससुराल जा रहे बाइक सवार जीजा साला की एक साथ मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक साथ दो रिश्तेदार युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा गांव स्थित SH 55 की है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हांस मोहल्ला निवासी रामबालक रजक के 30 वर्षीय पुत्र भरत रजक एवं नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी शिवदानी रजक के 23 वर्षीय पुत्र संतोष रजक शामिल हैं।
जबकि मृत भरत की पत्नि मृदुला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है। भरत का 2 साल पहले ही शादी हुआ था और एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।
परिजनों ने बताया कि मृत संतोष अपने बहन एवं बहनोई को होली के अवसर पर छतौना घर ले जा रहा था, तभी राजौड़ा के समीप पहुंचते ही SH 55 पर दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। होली त्योहार के दिन एक साथ दो युवकों की मौत से खुशी का माहौल गम में बदल गया।