सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट
07-Mar-2020 07:17 AM
PATNA : होली के पहले जेडीयू ने आरजेडी के ऊपर पोस्टर अटैक करते हुए जबरदस्त तंज कसा है। जेडीयू की तरफ से लगाए गए नए पोस्टर में बिहार की जनता को राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग करते हुए दिखाया गया है तो वहीं दूसरी तरफ जेल में बंद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव के लिए विशेष कैदी का दर्जा दिए जाने की बात दिखाई गई है।
लालू के साथ शहाबुद्दीन और राजबल्लभ को जेल के अंदर पोस्टर में दिखाते हुए ऊपर स्लोगन में लिखा है 'परिवार मांगे विशेष कैदी का दर्जा'. दरअसल जेडीयू का नया पोस्टर आरजेडी के उस पोस्टर पर पलटवार है, जिसमें बिहार को विशेष दर्जे के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे गुहार लगाने की बात दिखाई गई थी।
आरजेडी ने दो दिन पहले जो पोस्टर जारी किया था उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी सुशील कुमार मोदी को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के सामने हाथ जोड़े दिखाएं गया था। इस पोस्टर में बिहार के एनडीए नेताओं को यह कहते दिखाया गया था कि अब राज्य को विशेष दर्जे के लिए ट्रंप से ही गुहार लगानी चाहिए।