ब्रेकिंग न्यूज़

गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय

'कोई खेले रेल में, कोई खेले जेल में..केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मनोज तिवारी ने होली के गीतों के जरिये कसा तंज

25-Mar-2024 05:06 PM

By First Bihar

DELHI: वैसे तो होली का त्योहार 26 मार्च को है लेकिन आज भी रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नेता से लेकर अभिनेता तक अपने-अपने अंदाज में इस पर्व को मना रहे हैं। पटना में तेजप्रताप यादव ने लालू स्टाइल में अपने समर्थकों के साथ कुर्ता फाड़ होली मनाई तो वही दिल्ली में लालू ने अपने परिवार साथ होली मनाई। 


वही दिल्ली में अपने आवास पर अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने भी होली महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान वे खुद होली के गीत गाते नजर आए। अपने गाने के माध्यम से मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र उन्होंने अपने गाने में किया। 


मनोज तिवारी ने होली के गाने में यह गुनगुनाया कि कोई खेले रेल में, कोई खेले जेल में...मनोज तिवारी ने अपने गानों के माध्यम से यह भी बताया कि देश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बता दें कि अपने नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वो इस बार होली नहीं मनाएंगे। वही बीजेपी होली भी मना रही है और अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष भी कर रही है। रंगों का पर्व होली में भी बीजेपी नेता विपक्ष पर हमलावर हैं।