Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Mar-2023 01:46 AM
By First Bihar
GAYA : कुछ दिनों पहले बिहार समेत केंद्र सरकार की पुलिस को यह धमकी दी गई थी कि होली के दिन यानी आज 8 मार्च को राष्ट्रपति, पीएम और राज्यपाल आवास, जंतर-मंतर, रेलवे स्टेशनों समेत गया, पटना व बनारस एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। जिसके बाद पुलिस महकमा काफी अलर्ट हो गई और धमकी देने वाले शक्स की पड़ताल में जुट गई। इस बीच अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया पुलिस ने इस मामले में धमकी देने वाले व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है।
दरअसल, होली के दिन पीएम आवास और राष्ट्रपति भवन समेत पटना और गया एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति कोई शातिर आतंकवादी नहीं बल्कि पूर्व में बिहार सरकार में कार्यरत एक इंजीनियर है।
बताया जा रहा है कि, धमकी देने वाला सिंचाई विभाग के अनियमितता में बर्खास्त इंजीनियर विनीत कुमार है। इसके पहले भी में विनीत कुमार के खिलाफ बिहार और मध्यप्रदेश सात मुकदमे लंबित हैं। इसके ऊपर मध्यप्रदेश के जबलपुर में गोला-बारूद की खरीद-फरोख्त करने के आरोप है। जिस मामले में इसे जेल भी जाना पड़ा है। अब इसे गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया गया है।
विनीत कुमार से गहनता से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। विनीत के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस राहत की सांस ली।
इधर, इस पूरे मामले को लेकर गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि, इसने आपसी विवाद में धमकी भरा पत्र में कई नामों को अंकित कर फंसाने के लिए ये साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर को एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में होली के दिन (8 मार्च) ड्रोन व केमिकल से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वाराणसी एयरपोर्ट सहित कई अन्य स्थानों पर हमले करने धमकी का जिक्र किया गया था।
उस पत्र में गया के तीन महिलाओं सहित 27 लोगों के नाम और पते अंकित थे। जिनमें गया के तीन महिलाओं में जो कि डॉक्टर व शिक्षक थे, उनके सत्यापन और जांच में फेंक निकले और उस जांच क्रम में धमकी देने वाला आरोपी विनीत कुमार को गिरफ्तारी की गई।