ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

होली के दिन चिकन नहीं बनाया तो भड़क गया सनकी पति, पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

09-Mar-2023 04:48 PM

By First Bihar

DESK: होली के मौके पर मटन या चिकन खाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है। कभी कभी तो चिकन के लिए लोग किसी भी हद को पार कर जाते हैं। कुश ऐसा ही एक मामला सामने आया है महाराष्ट्र में, जहां होली के दिन पत्नी ने चिकन बनाने से मना किया तो एक पति हैवान बन गया और पत्नी को पीट-पीटकर अस्पताल पहुंचा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक होली के दिन चंद्रपुर का रहने वाला युवक बाजार से चिकन लेकर घऱ पहुंचा और पत्नी को चिकन बनाने को आदेश दे दिया। पति के आदेश को सुनकर पत्नी ने कहा कि वह खाना बना चुकी है और चिकन नहीं बना सकती है। पत्नी ने कहा कि वह शाम को चिकन बना देगी। पत्नी की यह बाद पति को नागवार गुजरी और उसने पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।


इस दौरान आरोपी पति ने पत्नी को इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह बुरी तरह से घायल हो गई और उसका एक हाथ भी टूट गया। पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को धर दबोचा और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।