ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / होली के बाद केंद्र से बिहार को गिफ्ट : UP से सीवान तक...

होली के बाद केंद्र से बिहार को गिफ्ट : UP से सीवान तक 41 km सड़क की मंजूरी

10-Mar-2023 07:06 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के लोगों के लिए ये काम की खबर है। केंद्र सरकार ने दो बाईपास समेत राज्य की 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं के लिए मंजूरी दे दी है। इसको लेकर केंद्र सरकार के तरफ से राशि भी जारी कर दिया गया है।


दरअसल केंद्र सरकार के तरफ से बिहार से गुजरने वाली रामजानकी मार्ग, अररिया जिला में रानीगंज बाईपास और वैशाली जिला में जंदाहा बाईपास निर्माण के लिए राशि जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से दो बाईपास समेत राज्य की 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं के लिए 1807 करोड रुपए मंजूर किए गए।


इसके साथ ही साथ रामजानकी मार्ग के तहत बिहार में प्रवेश करने वाले उत्तर प्रदेश के मेहरौना घाट से बिहार में सीवान तक 41 किलोमीटर NH निर्माण के लिये 1661.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इस हिस्से में निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद अब इसकी टेंडर जारी करने की कवायद शुरू की जाएगी। 


आपको बताते चलें कि,अयोध्या से जनकपुर तक कुल 448 किलोमीटर एनएच का निर्माण होना है, जिनमें 436 किलोमीटर भारत में और 12 किलोमीटर नेपाल का हिस्सा होगा। बिहार में मेहरौना घाट से नेपाल बोर्डर (भिट्‌ठा मोड़) तक कुल 237 किलोमीटर 4-लेन गुजरनी है।