अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Oct-2020 12:44 PM
NAWADA: हिसुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार थक गए हैं. अब इनके कुछ होने वाली नहीं है. कहते हैं तो बिहार में समुद्र हैं कि उद्योग लगेगा. हम पूछना चाहते हैं कि लालू प्रसाद ने छपरा और मधेपुरा में रेल का कारखाना लगाया क्या वहां पर समुद्र था.
तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोग भी महागठबंधन को जिताने के लिए संकल्प लिजिए हैं. बिहार में डबल इंजन की सरकार है. लेकिन कुछ नहीं होता है. तेजस्वी यादव ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के किसी भी थाना, ब्लॉक में काम नहीं होता है. काम के लिए पैसा देना पड़ता है. 15 साल में बिहार में युवाओं को रोजगार नहीं मिला. बिहार में सिर्फ बदहाली है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग नई सोच के लोग हैं. सबको साथ लेकर चलने वाले हैं. एक बार सिर्फ आपलोग मौका दीजिए. कुछ लोग जात और धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन बिहार की जनता इस बार बेरोजगारी, लाचारी, भूखमरी और समस्या पर को ध्यान में रखकर वोट करें. तेजस्वी यादव ने कहा कि 9 नवंबर को लालू प्रसाद को रिहाई होने वाली है. उस दिन ही मेरा जन्मदिन है. 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई होने वाली है.