ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बदमाशों को भी छुड़ा ले...

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बदमाशों को भी छुड़ा ले गए ग्रामीण

02-Aug-2024 09:26 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जहां आनन फानन में उन्हें साहेबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज कराया गया। इतना ही नहीं हमला कर भीड़ ने दो गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस ने छुड़ा लिया।


दरअसल, बिहार में पुलिस पर हमले का सिलसिला थम नहीं रहा। राज्य के अक्सर रेड या गिरफ्तारी करने गई पुलिस और इसके अधिकारी बदमाशों के हत्थे चढ़ जाते हैं और मारपीट के साथ साथ जानलेवा हमले के शिकार बन जाते हैं। ऐसे में ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। जहां  जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में उग्र ग्रामीणों ने सादे लिबास में शातिरों को पकड़ने गए दारोगा पुनीत कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दो हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। 


वहीं, इस घटना में दारोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हें साहेबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। सर्च ऑपरेशन कर पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने कहा है कि पुलिस पर हमले के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 


बताया जाता है कि कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए दारोगा पुनीत कुमार अपनी टीम के साथ  सादे लिबास में पहुंचे थे। दारोगा को ग्रामीणों ने चोर-चोर का हल्ला कर घेर लिया। इस बीच दारोगा ने दो हिस्ट्री शीटर को भी दबोच लिया था। जिन्हें ग्रामीणों ने पुलिस से मुक्त करा दिया। भीड़ से घिरे दारोगा को पूर्व मुखिया के बेटे ने बीच-बचाव कर निकाला।


 इसके बाद दारोगा ने थाने में कॉल कर अतिरिक्त बल बुलाया। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचे, तो सड़क पर जमे लोगों से झड़प हो गई। इसमें दो पुलिस कर्मियों को हल्की चोट आई है। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घटना में ग्रामीण भी घायल हैं। हमला में शामिल नवलपुर गांव के ही नीरज कुमार, सूरज कुमार, सुमंत कुमार, सतीश कुमार, रामपुकार और नंदू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस पर हमला के आरोप में छह युवक पकड़े गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।