ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के विधायक दल की बैठक खत्म, बोले मांझी..महागठबंधन में होगी...

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के विधायक दल की बैठक खत्म, बोले मांझी..महागठबंधन में होगी बड़ी टूट

10-Jul-2023 08:51 PM

By First Bihar

PATNA: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के विधानमंडल दल की बैठक में सभी 4 विधायक मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक के बाद हम पार्टी के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा कि सदन के अंदर यदि कॉमन सिविल कोड पर चर्चा होगी तो समर्थन करेंगे। 


बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के कल्पना का असर है कि आज यह लागू होने जा रहा है। वही उन्होंने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफा लेने की हिम्मत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में नहीं है। राजद के दबाव में आजकल नीतीश जी काम कर रहे हैं।


 2005 में नीतीश कुमार ने हमसे इस्तीफा ले लिया था आज तेजस्वी से इस्तीफा लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अपने अंदाज में चुटकी लेते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि जब-जब राजगीर जाते हैं तब-तब नीतीश कुमार गुल खिलाते रहे हैं। आजकल तो नीतीश राजगीर भी ज्यादा जा रहे हैं। 


जीतनराम मांझी ने कहा कि महागठबंधन में बड़ी टूट होने वाली है। आज नीतीश ने बैठक में इसके संकेत भी दिये हैं। सही समय का इंतजार महागठबंधन के नेता कर रहे हैं। वही नीतीश कुमार की कार्यशैली से विधायकों में रोष देखा जा रहा है।  


पटना से शैलेन्द्र की रिपोर्ट