ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / हिंडाल्को फैक्ट्री के एसिड टैंक में विस्फोट, 11 मजदूरों की हालत गंभीर

हिंडाल्को फैक्ट्री के एसिड टैंक में विस्फोट, 11 मजदूरों की हालत गंभीर

10-Aug-2021 02:52 PM

DESK: रांची के सिल्ली स्थित हिंडाल्को फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। फैक्ट्री में एसिड टैंक के फटने से  2 सुपरवाइजर समेत 11 मजदूर झुलस गये हैं। कुछ घायलों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है। वही कुछ का इलाज कंपनी के अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के अधिकारी ने पूरी घटना की जानकारी ली। यह घटना कैसे हुई इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है। 

news image


बताया जाता है कि हिंडालको फैक्ट्री के लिकर पाइप में ब्लास्ट हो गया है। प्लांट में कास्टिक पाउडर का निर्माण हो रहा था तभी पाइप फट गया। जिसकी चपेट में दो सुपरवाइजर समेत 11 मजदूर आ गये। जो बुरी तरह से झुलस गये हैं। इलाज के लिए सभी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


घायलों में 2 सुपरवाइजर और 9 मजदूर शामिल हैं। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों के जाने पर प्रबंधन के रोक लगा दी है। बताया जाता है कि जिस पाइप से कास्टिक पाउडर का कचरा बाहर आता है वही पाइप फट गयी है। जो लीकर पाइप फटा है उसका तापमान 250 डिग्री सेल्सियस थी। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।