ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 12 नवंबर को वोटिंग, 8...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 12 नवंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

14-Oct-2022 03:43 PM

DELHI: चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि आगामी 12 नंवबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, दिव्यांगया कोविड संक्रमितजो वोट देना चाहते हैं लेकिन पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते हैं, आयोग ऐसे वोटरों के घर जाकर उन्हें मतदान करने की सुविधा देगा। लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें इसके लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी हालांकि यह सुविधा विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में एक फेज में चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा।


हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 तक है। यहां करीब 55 लाख वोटर हैं। आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। बता दें कि हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि, कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था।