ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज

Home / news / राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव की धूम, राम सबके हैं..उनपर टिप्पणी...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव की धूम, राम सबके हैं..उनपर टिप्पणी उचित नहीं: राजू दानवीर

22-Jan-2024 08:14 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा के हिलसा में जन अधिकार पार्टी की बैठक हुई। इस मौके पर दही चूड़ा भोज का भी आयोजन किया गया। जाप के युवा अध्यक्ष राजू दानवीर इस बैठक में शामिल हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राजू दानवीर अपने हाथों से लोगों को दही चूड़ा परोसा। 


फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए राजू दानवीर ने कहा कि आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हुई। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सबके हैं..वे कण-कण में बसे हैं। भगवान श्रीराम पर किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। 


उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुआ जिसे लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है. क्योंकि राम सबके हैं और राम के सब हैं. लेकिन कुछ लोगों की टिप्पणी भगवान श्री राम पर अशोभनीय है. 


इस दौरान दानवीर ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि राम किसी ख़ास पार्टी या दल के नहीं, बल्कि उन्हें मानने वाले सबों के भगवान हैं. ईश्वर में विभेद नहीं है, इसलिए उनके नाम पर राजनीति सही नहीं है. इससे पहले बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के जनाधार को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया.राजू दानवीर ने कहा कि राम का आचरण और प्रतिष्ठा सर्वोच्च है. आज उनके कहे अनुसार, आचरण भी अपने जीवन में लोगों को आत्मसात करना चाहिए. 


उन्होंने कहा कि अयोध्या का अर्थ "युद्ध से मुक्त" होता है. हमारा संकल्प विश्व को हिंसा मुक्त बनाना होना चाहिए. राम करुणा के सागर थे.  हमारे बड़े-बुजुर्गों के बीच जब भी संस्कृति और सदाचार की चर्चा होती है, प्रभु श्रीराम और माता जानकी का नाम अगाध श्रद्धा के साथ लिया जाता है. राम राज की अवधारणा भी शासन द्वारा न्याय और जनकल्याण में निहित है. आइए,आज से हम सभी पुराने भेदभाव, वैमनस्य और दूरियां छोड़ कर एक नई शुरुआत करें.इस अवसर पर जाप के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

news image


news image


news image


news image