Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
12-Apr-2023 08:23 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में आए दिन निगरानी की टीम घूसखोरों को रंगेहाथ पकड़ती है। पकड़े जाने के बाद नौकरी पर आफत आ जाती है। कई रात तो जेलों की काल कोठरी में गुजारनी पड़ती है। ऊपर से समाज में बदनामी भी अलग होती है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं।
ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले के हिलसा का है जहां प्रखंड कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार को निगरानी की टीम ने 19 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। जिसे गिरफ्तार कर निगरानी की टीम पटना लेकर रवाना हुई है।
बताया जाता है कि हिलसा के दाहाविगहा निवासी जितेन्द्र वर्मा के बेटे उमेश प्रसाद ने 20 फरवरी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में यह शिकायत की थी कि डाटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार दो जमीन का छूटा हुआ जमाबंदी चढ़ाने के लिए 20 हजार रुपये बतौर रिश्वत मांग रहे हैं।
मामले का सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा 19 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिला। कुंदन पर जो आरोप पीड़ित ने लगाए थे वो सही पाया गया। पुलिस उपाधीक्षक विमलेन्दु कुमार गुलशन के नेतृत्व में एक धावा टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कुंदन कुमार को 19 हजार रूपये घूस लेते हिलसा अंचल कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।