Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल
10-Jun-2024 11:30 AM
By SANT SAROJ
SAPAUL : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सुपौल से सामने आ रहा है। जहां जिले के त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र के लालपट्टी में पिपरा-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच- 327ई पर धर्मकांटा के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से जोड़दार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखज्जे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह घटना घटी हुई, उस वक्त कार में चार लोग सवार थे और टक्कर इतनी जोड़दार थी कि कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस टीम ने सभी घायलों को तुरंत ही त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने चारों कार सवार जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।
वहीं, इलाज के लिए ले जाते समय जख्मी कार सवार लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। इस घटना में मृतकों की पहचान जिले के पिपरा थानाक्षेत्र तुलापट्टी निवासी उमेश मंडल के 23 वर्षीय पुत्र ज्ञांशु राज उर्फ छोटू और थुमहा निवासी यदुनंदन ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र मिथिलेश ठाकुर के रूप में हुई है।
उधर, घायलों में थुमहा पंचायत के बेलोखड़ा वार्ड नंबर- 5 निवासी पप्पू प्रभाकर के 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार और बसहा निवासी नवीन वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार शामिल है। जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी टाटा कंपनी की हेरिहर कार बीआर 50 Y 2498 में सवार होकर त्रिवेणीगंज मेला जा रहे थे। इस घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना में जख्मी सभी को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज से रेफर कर डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। साथ ही घटनास्थल से टाटा कंपनी की हेरियर कार नंबर बीआर 50 Y 2498 को थाना लाया गया है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।