बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Jul-2024 07:04 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो की मौत हो गयी है। पति-पत्नी की मौत के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना करपी थाना क्षेत्र हमीनपुर तेरा गांव की है। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
बताया जाता है कि छत के ऊपरी हिस्से से हाई टेंशन तार गुजरा हुआ था। इसी बीच छत पर कपड़ा सुखाने गई महिला हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। पत्नी को बचाने के लिए पति दौड़ा और करंट की संपर्क में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान हमीनपुर तेरा गांव निवासी पत्नी सविता देवी एवं पति मुकुल दास के रूप में की हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। यदि सही समय पर बिजली का तार चेंज कर दिया जाता तो इस तरह की घटना नहीं होती। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।