Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
27-May-2024 01:23 PM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र सेमराही गांव में हाई टेंशन तार के चपेट में आने से पिता और बेटा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान सेमराही गांव निवासी 50 वर्षीय रामजीश यादव और उसका 23 वर्षीय बेटा कमलेश कुमार के रूप में की गई। इसके बाद सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सरदार अस्पताल भेज इस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस मामले में विस्तार से कुछ कहा जा सकता है।
इस घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के सेमराही गांव निवासी रामजीश यादव अपने बेटा कमलेश कुमार यादव के साथ रोज की तरह खाना खाकर रविवार की रात फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर चला गया था। इसी बीच हाई टेंशन तार टूट कर खेत के रास्ते पर गिरा हुआ था, जिसे दोनो पिता और पुत्र देख नहीं पाए और उसके चपेट में आ जाने से दोनों की मौत हो गई। रात के समय होने के कारण मौके पर कोई नहीं था जिससे उसके मदद के लिए कोई नहीं पहुंच पाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गई। इस हादसे की सूचना आग की तरह इलाके में फैलने लगी और लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी जादोपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पांडेय को दी।
उधर, इस मामले में थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ पहुंचे और और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजने की कोशिश कर रही है। और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है की मृतक रामजीश के चार बेटा और एक बेटी है। मृतक कमलेश भाई बहनों में सबसे बड़ा था। एक तीन माह के बच्चा है। जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया की हाई टेंशन तार के चपेट में आने से दो लोगो को मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।