ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Home / news / हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस अरेस्ट , 3 मॉडल की...

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस अरेस्ट , 3 मॉडल की गईं रेस्क्यू

22-Apr-2023 09:13 AM

By First Bihar

DESK : मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मुंबई पुलिस ने को गोरेगांव के एक आलीशान होटल में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री को भी गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक  तीन मॉडल का भी रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें देह व्यापारा में धकेला गया था। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस प्रवर्तन प्रकोष्ठ की एक टीम ने देर शाम होटल के कमरे में छापा मारा।  पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में एजेंट के तौर पर काम कर रही थी। 



ईडी ने कहा कि, भोजपुरी अभिनेत्री उन तीन मॉडलों के एजेंट के रूप में काम कर रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा, वह हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और गाने एल्बम में काम कर चुकी है। एक अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने पीड़िता को एक ऐसे व्यक्ति से खरीदा था जो दूसरे राज्यों से महिलाओं की तस्करी में शामिल है।'' अधिकारी ने कहा कि वेश्यालय चलाने वाली दो महिलाओं ने पीड़िता को देह व्यापार में धकेल दिया। बांगुर नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



बताया जा रहा है कि, मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच के मुताबिक सुमन कुमारी 6 साल से मुबई में रह रही है, लेकिन वो इस सेक्स रैकेट के कारोबार में कब से है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी एक भोजपुरी एक्ट्रेस है, जो कस्टमर्स को मॉडल सप्लाई करती है ये मॉडल्स फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं, स्ट्रगल के दौर से गुजर रहीं इन मॉडल्स को पैसों की जरूरत थी। सुमन कुमारी ने इनसे कॉन्टेक्ट कर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया। 



आपको बताते चलें कि, कार्रवाई को मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें आरे कॉलोनी के इलाके में रायल पाम होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा। सुमन कुमारी ने उस फर्जी कस्टमर से डील की, जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपए मांगे।