लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
01-Jul-2021 09:46 AM
PATNA : पटना में शराब की डिलीवरी करने वालों का पकड़ा जाना कोई नई बात नहीं है. लेकिन राजधानी में बुधवार को एक ऐसे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो हाईप्रोफाइल पार्टियों में महंगी शराब की सप्लाई करता था. इस शख्स को पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हाई प्रोफाइल पार्टियों और लोगों के बीच शराब की डिलीवरी करने वाले एक शख्स से अगर पुलिस सख्ती के साथ पूछताछ करे तो कई सफेदपोश बेनकाब हो सकते हैं. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसा हो पाएगा.
मिली जानकारी के अनुसार शराब की सप्लाई करने वाले मणिकांत कुमार को पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने 90 फीट रोड के पास से गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से बेलछी थाना अंतर्गत मुर्तजापुर गांव का रहने वाला है. 2 दिन पहले भी उसे चोरी की बाइक के साथ शराब की डिलीवरी करते पकड़ा गया था. इस बार भी मणिकांत के पास से चोरी की बाइक और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं.
मामले की जानकारी देते हुए पत्रकार नगर थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मणिकांत शराब की सप्लाई करने जाने वाला है. सूचना के बाद जब पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा तो आरोपी ने भागने की कोशिश की. गिरफ्तारी के बाद तलाशी के क्रम में मणिकांत के पास से एक जॉनी वॉकर सहित अन्य ब्रांड की शराब मिली है.