ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना के इस इलाके में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 29.15 करोड़ मंजूर, चुनाव से पहले नीतीश सरकार की सौगात Patna News: पटना के इस इलाके में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 29.15 करोड़ मंजूर, चुनाव से पहले नीतीश सरकार की सौगात Bihar News: ठीक करा लें अपनी गाड़ी के सभी कागजात, बिहार में इस दिन से शुरू होने जा रहा सघन जांच अभियान; सरकार ने जारी किए निर्देश Bihar News: ठीक करा लें अपनी गाड़ी के सभी कागजात, बिहार में इस दिन से शुरू होने जा रहा सघन जांच अभियान; सरकार ने जारी किए निर्देश शिवहर की तीन पंचायतों पर कुदरत हुई मेहरबान, रातभर बारिश से किसानों के चेहरे खिले Bihar Flood News: बिहार के इस जिले में लाल निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर, बाढ़ के खतरे से सहमे इलाके के लोग Bihar Flood News: बिहार के इस जिले में लाल निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर, बाढ़ के खतरे से सहमे इलाके के लोग Patna Crime News: पटना में घर में घुसकर महिला की हत्या, कमरे में खून से सना शव मिलने से हड़कंप Patna Crime News: पटना में घर में घुसकर महिला की हत्या, कमरे में खून से सना शव मिलने से हड़कंप Bihar News: बिहार की आराध्या सिंह ने कर दिया कमाल, हनुमान चालीसा को 234 भाषाओं में किया ट्रांसलेट

प्यार में रोड़ा बन रहे पिता की बेटी ने ही करा दी हत्या, सुपारी में बदमाशों को दे दी हीरे की अंगूठी

प्यार में रोड़ा बन रहे पिता की बेटी ने ही करा दी हत्या, सुपारी में बदमाशों को दे दी हीरे की अंगूठी

09-Jul-2022 03:38 PM

JHARKHAND : झारखंड पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस को सुलझा लेने का दावा किया है। सरायकेला के आदित्यपुर में बीते 29 जून को हुई पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक बेटी के प्रेम प्रसंग के कारण पूर्व विधायक के साले कन्हैया सिंह की हत्या कर दी गई थी। मृतक कन्हैया सिंह की बेटी ने ही पिता की हत्या की सुपारी अपराधियों को दिया था। सुपारी के तौर पर उसने अपनी हीरे की अंगूठी बदमाशों को दी थी।


पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल विधायक के साले कन्हैया सिंह की बेटी अपर्णा सिंह, उसके ब्वॉयफ्रेंड राजवीर सिंह और शूटर सरायकेला-खरसावां के कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू के बेटे निखिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। सरायकेला-खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि मृतक की बेटी अपर्णा और राजवीर के बीच पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी के प्रेम प्रसंग का पूर्व विधायक के साले कन्हैया सिंह लगातार विरोध कर रहे थे।


इसको लेकर कन्हैया सिंह ने बेटी अपर्णा का प्रेमी राजवीर को धमकी भी दी थी। कन्हैया सिंह ने राजवीर के घर वालों के साथ दुर्व्यवहार किया था और राजवीर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह के डर से राजवीर के पिता ने मांझी टोला स्थित अपना घर औने पौने दाम में बेच दिया था और मानगो में किराये के मकान में रहने लगे थे। राजवीर ने भी अपर्णा से बातचीत करना बंद कर दिया था। लेकिन राजवीर के प्यार में पागल अपर्णा ने चूहे की दवा खाकर सुसाइड करने का वीडियो बनाकर राजवीर को भेज दिया।


जिससे राजवीर बुरी तरह से घबरा गया और उसने फिर से अपर्णा से बातचीत शुरू कर दी। इस बात की जानकारी मिलने पर कन्हैया सिंह आगबबूला हो गए और राजवीर को जान से मारने की धमकी दे दी। राजवीर ने इस बात की जानकारी अपने दोस्त निखिल गुप्ता को दी। निखिल गुप्ता से भी कन्हैया सिंह की पुरानी अदावत थी। निखिल कन्हैया सिंह से बदला लेने की तैयारी में जुट गया। अपर्णा अपने पिता की हर गतिविधि की जानकारी अपने प्रेमी राजवीर को देती थी।


20 जून को अपर्णा को कन्हैया सिंह किसी काम से बिहार के सोनपुर गए थे। इस बात की जानकारी अपर्णा ने अपने प्रेमी दो दी। जिसके बाद राजवीर, निखिल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू का बेटा सोनपुर पहुंचे और कन्हैया सिंह को गोली मारने की कोशिश की लेकिन कन्हैया सिंह इस हमले में बच गए। 29 जून को अपर्णा ने अपने पिता कन्हैया सिंह के लौटने की जानकारी आरोपियों को दी। निखिल गुप्ता और उसके दोनों सहयोगियों ने कन्हैया सिंह की हत्या कर दी। हत्या के लिए अपर्णा के प्रेमी राजवीर ने शूटर निखिल गुप्ता को पांच हजार रुपए एक बोतल शराब और हीरे की अंगूठी दी थी। शूटर को दी गई हीरे की अंगूठी पूर्व विधायक के साले कन्हैया सिंह की बेटी अपर्णा की थी।


बता दें कि इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने जोरदार आंदोलन किया था और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरी थी। राज्य में गिरती कानून व्यव्स्था पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा था। जब हत्याकांड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे का नाम आया तो कांग्रेस की बोलती बंद हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू के बेटे की पटना में हथियार तस्कर से जान पहचान थी। 20 जून को कन्हैया सिंह की हत्या के लिए पटना से हथियार लेकर वह राजवीर और निखिल के साथ सोनपुर गया था। कन्हैया सिंह की हत्या करने के बाद राजवीर और निखिल गुप्ता फरार हो गए थे लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बेटा केस में नाम नहीं आने से बेफिक्र था। लेकिन पुलिस उसे ट्रेस कर रही थी, जैसे ही वह आदित्यपुर पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।