ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / news / हेमंत सोरेन से मिलने के बाद बोले नीतीश, एकजुट होकर देश हित के...

हेमंत सोरेन से मिलने के बाद बोले नीतीश, एकजुट होकर देश हित के लिए करेंगे काम

10-May-2023 07:21 PM

By First Bihar

RANCHI: मिशन 2024 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिले। इस दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री संजय झा और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी थे। हेमंत सोरेन के मिलने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश हित के लिए एकजुट होकर हम काम करेंगे। 


दरअसल अपने इस मुहिम के तहत नीतीश कुमार रांची पहुंचे थे। रांची एयरपोर्ट पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही रांची पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री संजय झा और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी साथ थे। हेमंत सोरेन से मिलकर विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की गई। 


बिहार और झारखंड सीएम के मुलाकात के बाद साझा प्रेस वार्ता की गयी जिसमें दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत की। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम एकजुट होकर काम करेंगे तब आगामी लोकसभा चुनाव में परिणाम देख लीजियेगा। जो परिणाम सामने आएंगे उसे देख देश का इतिहास अक्षुण्ण रहेगा। आजादी की लड़ाई का इतिहास कायम रहेगा देश प्रगति करेगा और हम देश में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होने देंगे। आज इतिहास को दबाने की कोशिश की जा रही है। 


उन्होंने कहा कि चौथे स्तंभ मीडिया को भी स्वतंत्र रूप से काम करने नहीं दिया जा रहा है। आज चर्चा सिर्फ और सिर्फ एक व्यक्ति की होती है। बता दें कि इससे पहले 9 मई को नीतीश कुमार ओडिशा पहुंचे थे और वहां के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की थी और आज उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिले। अब कल 11 मई को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मुंबई जाएंगे जहां उद्धव ठाकरे से मिलकर एकजुट होने की पहल करेंगे।