ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / झारखंड चुनाव : हेमंत सोरेन और तेजस्वी की आज होगी मुलाकात, सीट बंटवारे...

झारखंड चुनाव : हेमंत सोरेन और तेजस्वी की आज होगी मुलाकात, सीट बंटवारे पर होगी बातचीत

07-Nov-2019 03:47 PM

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर आ रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज शाम हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वाले हैं। तेजस्वी यादव रांची में हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन में सीट  को लेकर बातचीत होगी। 


झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन के अंदर आरजेडी ने 14 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश की है लेकिन सूत्रों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा आरजेडी को 5 से 7 सीटें ही देना चाहता है। आज तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन के बीच मुलाकात में सीटों के तालमेल पर बातचीत होगी। 


विपक्षी गठबंधन में सीटों के तालमेल पर कांग्रेस और जेएमएम के बीच अब तक बातचीत नहीं बन सकी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने हेमंत सोरेन के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन पहले ही कह चुके हैं कि वह 7 से 8 नवंबर तक सीटों के तालमेल पर अंतिम फैसला कर लेंगे।