ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

झारखंड में एक बार फिर हेमंत सरकार: हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, इंडि गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद

झारखंड में एक बार फिर हेमंत सरकार: हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, इंडि गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद

28-Nov-2024 04:16 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार बन गयी है। झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर आज हेमंत सोरेन ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में इंडि गठबंधन के कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, AAP नेता राघव चड्ढा, तेजस्वी यादव, पप्पू यादव सहित कई नेता झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।


हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। पिछले 24 साल मे अब तक झारखंड में 13 सीएम बन चुके हैं। 2024 में इंडि गठबंधन की भारी जीत के बाद हेमंत सोरेन राज्य के 14वें मुख्यमंत्री बने। आज चौथी बार उन्होंने झारखंड की बागडोर संभाली है। आज उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।  


शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आप नेता अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु से  डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पप्पू यादव सहित इंडि ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे।