ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार, इन विधायकों ने ली शपथ

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार, इन विधायकों ने ली शपथ

28-Jan-2020 04:10 PM

RANCHI:  हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुआ. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ. इसमें कांग्रेस के 2 और जेएमएम के 5 विधायकों ने  मंत्री पद की शपथ ली. 

इन विधायकों ने ली शपथ

जेएमएम के चंपई सोरेन, हाजी हुसैन, जगन्नाथ महतो, जोबा मांझी, और मिथिलेश ठाकुर ने शपथ ली, वही, कांग्रेस कोटे से विधायक बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख ने मंत्री पद की शपथ ली.  जेएमएम के शपथ लेने वाले कई विधायक ऐसे हैं जो हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के साथ भी काम कर चुके हैं. 

इस पार्टी के इतने मंत्री

जेएमएम के हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम हैं इस पार्टी के 5 विधायक मंत्री बने हैं. कांग्रेस कोटे से 4 विधायक मंत्री बने हैं. राजद के इकलौते विधायक भी झारखंड सरकार में मंत्री बने हैं. झारखंड में 10 मंत्री अबतक शपथ ले चुके हैं. 


3 मंत्री हेमंत के साथ ले चुके हैं पहले ही शपथ

29 दिसंबर को हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम पद के लिए शपथ लिए थे. इस दिन ही कांग्रेस के 2 विधायक और राजद के एक विधायक मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. बताया जा रहा है कि झारखंड में अधिकतम 12 मंत्री रह सकते हैं. लेकिन सात विधायकों के शपथ लेने के बाद कुछ पद खाली रहेगा. अब देखना होगा यह किसके खाते में जाता है.