ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / अब 28 जनवरी को होगा हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम ने राज्यपाल से...

अब 28 जनवरी को होगा हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम ने राज्यपाल से मांगा समय

26-Jan-2020 06:42 PM

RANCHI: एक बार फिर झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है. अब बताया जा रहा है कि 28 जनवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. इसको लेकर हेमंत सोरेन ने आज राज्यपाल से समय मांगा है. 

इससे पहले 24 को होने वाला था  विस्तार

इससे पहले हेमंत सोरेन 24 जनवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले थे. इसको लेकर राज्यपाल से समय भी मांग लिया था. लेकिन अचानक तैयारी के बाद भी कार्यक्रम रद्द हो गया. इसको लेकर हेमंत ने बताया था कि चाईबासा में 7 लोगों की हत्या के कारण माहौल गमगीन है. जिसके कारण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जाएगा.

अभी तक सिर्फ 3 मंत्री

हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के सीएम पद की शपथ ली थी. इस दौरान कांग्रेस कोटे से 2 मंत्री और राजद कोटे से एक मंत्री ने शपथ लिए थे. जिसके बाद कई बार चर्चा हुई कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. लेकिन अबतक नहीं हुआ है. बीजेपी भी अब सरकार को इसको लेकर घेर रही है. देर होने का कारण यह भी बताया जा रहा था कि कांग्रेस मंत्री पद की संख्या अधिक मांग रही है. जिसके कारण यह मामला अबतक लटका हुआ है. कांग्रेस जेवीएम के बागी बंधु तिर्की और प्रदीप यादव को जल्द ही पार्टी में शामिल कराने वाली हैं. ऐसे में दोनों में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है. दोनों ने बाबूलाल मरांडी के बीजेपी में पार्टी के विलय करने के फैसले का विरोध किया था. जिसके बाद बंधु को जेवीएम ने सस्पेंड कर दिया हैं. वही, प्रदीप को कमिटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दोनों राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात भी कर चुके हैं.