“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
13-May-2024 01:19 PM
By First Bihar
RANCHI : जमीन घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने सोमवार को हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया है।
दरअसल, कथित जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी की टीम ने झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन को इसी साल विगत 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। गिरफ्तार होने के बाद से हेमंत सोरेन रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं।
हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए पीएमएलए कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। मामले की सुनवाई करते हुए पीएमएलए कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसे आज सुनाया गया है। कोर्ट ने हेमंत सोरेन को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में आज हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 17 मई को होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की अदालत ने हेमंत सोरेन की याचिका को अप्रासंगिक बताते हुए उन्हें राहत देने से मना कर दिया था।